बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनाव आयोग ने आखिरकार तारीखों का ऐलान कर दिया है। सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि बिहार में दो चरणों में मतदान होगा।
पहले चरण का मतदान 6 नवंबर 2025 को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर 2025 को कराया जाएगा। वहीं चुनाव परिणाम 14 नवंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे।
ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने साफ कहा कि चुनाव में हिंसा या फेक न्यूज को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं और सभी बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।

7.43 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस बार बिहार में कुल 7.43 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 3.92 करोड़ पुरुष, 3.50 करोड़ महिलाएं और 1,725 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
इसके अलावा, लगभग 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता और 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक भी मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि 14 लाख से अधिक फर्स्ट टाइम वोटर इस चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे।
बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म
बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। राजनीतिक दलों ने पहले ही आयोग से अपील की थी कि चुनाव छठ महापर्व के बाद कराए जाएं, ताकि लोगों की भागीदारी अधिक से अधिक हो सके।
पिछले चुनाव 2020 में तीन चरणों में हुए थे, लेकिन इस बार दो चरणों में ही वोटिंग कराई जाएगी ताकि प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जा सके।
पहले चरण में 18 जिलों में मतदान
Bihar Elections 2025: जनता ने किया कमाल! first phase में रिकॉर्ड वोटिंग से गर्माई सियासत – अब कौन बनेगा CM?
पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें बेगूसराय में सर्वाधिक 67.32% मतदान दर्ज किया गया जबकि शेखपुरा में सबसे कम 52.36% मतदान हुआ।
चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में कुल 3.75 करोड़ मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और 64.6% का रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ — जो बिहार के इतिहास में सबसे अधिक है।
तीन तरफा मुकाबला – NDA बनाम महागठबंधन बनाम जनसुराज
इस बार मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है।
-
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) – बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हम, आरएलएम
-
महागठबंधन (RJD, कांग्रेस, वाम दल)
-
प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी, जो इस बार पहली बार मैदान में है।
मुख्य उम्मीदवारों में तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी, तेज प्रताप यादव, मैथिली ठाकुर, और अनंत सिंह जैसे नाम शामिल हैं।

[…] Bihar Elections 2025: जनता ने किया कमाल! first phase में रिक… […]