Bihar Assembly Elections: प्रमुख सीटों पर बड़े नेताओं का प्रदर्शन, देखें किसकी हुई जीत और किसकी हार
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कई बड़े चेहरे मैदान में थे। जनता ने अपने जनप्रतिनिधियों को चुनने के लिए जो फैसला दिया है, उसने कई राजनीतिक हलकों में नई चर्चा शुरू कर दी है। इस चुनाव में आरजेडी, बीजेपी, जेडीयू, कांग्रेस, एचएएम और अन्य दलों के उम्मीदवारों ने जमकर मुकाबला किया। आइए सरल भाषा में जानते हैं कि किस नेता ने कौन-सी सीट से जीत दर्ज की और कौन हार गया।

सबसे पहले बात करते हैं तेजस्वी यादव की, जिन्होंने राघोपुर सीट से शानदार जीत हासिल की। तेजस्वी एक बार फिर साबित कर दिया कि राघोपुर में उनकी लोकप्रियता बरकरार है। दूसरी ओर उनके भाई तेजप्रताप यादव, जो इस बार जे.जे.डी. पार्टी से महुआ सीट पर चुनाव लड़ रहे थे, उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
बिहार चुनाव 2025 – प्रमुख उम्मीदवारों का परिणाम (तालिका)
| क्रम | उम्मीदवार का नाम | पार्टी | क्षेत्र | परिणाम |
|---|---|---|---|---|
| 1 | तेजस्वी यादव | RJD | राघोपुर | जीत |
| 2 | विजय कुमार चौधरी | JDU | सरायरंजन | जीत |
| 3 | तेज प्रताप यादव | JJD | महुआ | हार |
| 4 | अनंत सिंह | JDU | मोकामा | जीत |
| 5 | मैथिली ठाकुर | BJP | अलीनगर | जीत |
| 6 | राजेश राम | कांग्रेस | कुटुंबा | हार |
| 7 | उमेश कुशवाहा | JDU | महनार | जीत |
| 8 | विजय कुमार सिन्हा | BJP | लखीसराय | जीत |
| 9 | संदीप सौरभ | Liberation | पालीगंज | जीत |
| 10 | रितेश रंजन पांडे | JSP | करगहर | हार |
| 11 | करिश्मा राय | RJD | परसा | जीत |
| 12 | राजू तिवारी | LJP(R) | गोविंदगंज | जीत |
| 13 | दीपा मांझी | HAM | इमामगंज | जीत |
| 14 | सम्राट चौधरी | BJP | तारापुर | जीत |
| 15 | मंगल पांडे | BJP | सिवान | जीत |
| 16 | रामकृपाल यादव | BJP | दानापुर | जीत |
| 17 | शकील अहमद खान | कांग्रेस | कड़वा | हार |
| 18 | खेसारी लाल यादव | RJD | छपरा | हार |
Read more :
जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने सरायरंजन से जीत दर्ज की। वहीं जेडीयू के ही अनंत सिंह ने मोकामा से शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। जेडीयू के एक और नेता उमेश कुशवाहा ने महनार सीट जीतकर पार्टी के लिए अच्छा परिणाम दिया।
बीजेपी की बात करें तो पार्टी ने कई सीटों पर मजबूत प्रदर्शन किया। मैथिली ठाकुर ने अलीनगर से जीत दर्ज की। इसके अलावा विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय से अपनी सीट बचाई। बीजेपी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने तारापुर से जीत हासिल की और मंगल पांडे ने सिवान सीट पर विजय पाई। रामकृपाल यादव ने दानापुर से भी मजबूत जीत दर्ज की।
लिबरेशन पार्टी के उम्मीदवार संदीप सौरभ ने पालीगंज से जीतकर सभी को चौंकाया। वहीं जेएसपी के रीतेश रंजन पांडे करगहर से हार गए।
कांग्रेस की तरफ से इस बार प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा। राजेश राम (कुटुंबा) और शकील अहमद खान (कड़वा) अपनी सीटें नहीं बचा सके और चुनाव हार गए।
Read more :
आरजेडी की ओर से करिश्मा राय ने परसा सीट जीतकर पार्टी को मजबूती दी। वहीं भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव, जो छपरा से मैदान में उतरे थे, हार का सामना करना पड़ा।
एलजेपीआर के राजू तिवारी ने गोविंदगंज से जीत हासिल की। एचएएम की दीपा मांझी ने इमामगंज से जीत दर्ज की।
कुल मिलाकर यह चुनाव कई बड़े नेताओं के लिए अच्छा साबित हुआ, जबकि कुछ दिग्गजों को अप्रत्याशित हार मिली। जनता ने अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों को ध्यान में रखते हुए फैसला दिया है, और परिणाम साफ बताते हैं कि बिहार की राजनीति में बदलाव लगातार जारी है।
