लाल किला धमाका LIVE: आतंकी साजिश का खुलासा, 11 की मौत

लाल किला धमाका LIVE: आतंकी साजिश का खुलासा, 11 की मौत – जानें कैसे हुआ ब्लास्ट!

Spread the love

दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट में 11 लोगों की मौत, 16 घायल – आतंकी हमला होने की पुष्टि

दिल्ली के लाल किला के पास सोमवार शाम हुए भीषण कार धमाके ने पूरे देश को झकझोर दिया है। पुलिस ने पुष्टि की है कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं बल्कि एक सुनियोजित आतंकी हमला (Lal Quila Terror Attack 2025) था। यह धमाका शाम करीब 6:50 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास रेड लाइट पर खड़ी चलती इको वैन में हुआ।

लाल किला धमाका LIVE: आतंकी साजिश का खुलासा, 11 की मौत – जानें कैसे हुआ ब्लास्ट!

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि इस धमाके में 11 लोगों की मौत हुई है और 16 लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल से IED (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के अवशेष बरामद हुए हैं, जिससे यह साफ हो गया कि यह हमला एक बड़ी आतंकी साजिश का हिस्सा था।

Read more :

Faridabad विस्फोटक मामला: महिला डॉक्टर के घर से चौंकाने वाले खुलासे! 350 किलो बारूद, AK-47 बरामद

दिल्ली में लालकिला के सामने जबरदस्त धमाका! 8 की मौत, 15 घायल – क्या आतंकी साजिश का पर्दाफाश होने वाला है?

 

हमले के पीछे की बड़ी साजिश – हरियाणा नंबर की कार और संदिग्ध की गिरफ्तारी

जांच में सामने आया है कि धमाके में इस्तेमाल हुई कार हरियाणा नंबर की थी। पुलिस ने उस कार के मालिक की पूरी जानकारी हासिल कर ली है। एक संदिग्ध व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियों को शक है कि इस हमले के पीछे किसी आतंकी संगठन का हाथ हो सकता है।

एनआईए (NIA), दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और फोरेंसिक टीम मिलकर इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। धमाके के तुरंत बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया और सुरक्षाबलों ने लाल किला, मेट्रो स्टेशन और आस-पास के इलाकों की पूरी तरह से तलाशी ली।

गृह मंत्री और प्रधानमंत्री की निगरानी, चार राज्यों में हाई अलर्ट

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से फोन पर रिपोर्ट मांगी है और घायलों के इलाज के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस आतंकी हमले की हर कड़ी की जांच की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस घटना पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों को चौकन्ना कर दिया गया है और दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और महाराष्ट्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

रेलवे स्टेशन, मॉल्स और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुफिया एजेंसियां इस हमले से जुड़े आतंकी नेटवर्क की हर कड़ी को खंगालने में जुटी हैं।

Read more :

सिर्फ 7 आसान healthy tips जो आपको हमेशा फिट और एनर्जेटिक रखेंगे – जानिए रहस्य!

দিল্লির লালকেল্লার সামনে ভয়াবহ বিস্ফোরণ! মৃত ৮, উদ্ধার ২৯০০ কেজি বিস্ফোরক – কি বড়সড় জঙ্গি হামলার ইঙ্গিত?

 

देशभर में दहशत, लेकिन जांच तेज़ी से जारी

दिल्ली के इस लाल किला धमाके ने देश की राजधानी को एक बार फिर दहला दिया है। लोग दहशत में हैं लेकिन पुलिस और जांच एजेंसियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही साजिशकर्ताओं का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।