दिल्ली में लालकिला के सामने जबरदस्त धमाका! 8 की मौत, 15 घायल – क्या आतंकी साजिश का पर्दाफाश होने वाला है?

Spread the love

दिल्ली में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना हुई जब लालकिला मेट्रो गेट के पास खड़ी एक कार में जोरदार धमाका हुआ। इस भयानक विस्फोट में अब तक कम से कम 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस, एनआईए (NIA) और एनएसजी (NSG) की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी गई है।

दिल्ली में लालकिला के सामने जबरदस्त धमाका! 8 की मौत, 15 घायल

धमाका शाम 6:55 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में अचानक तेज धमाका हुआ जिससे आसपास खड़ी कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। दमकल विभाग की 10 से अधिक गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक कई लोग झुलस चुके थे।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (LNJP) के अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में 15 घायलों को लाया गया था, जिनमें से 8 ने दम तोड़ दिया। बाकी घायलों में 3 की हालत नाजुक है।

Read more :

Faridabad Breaking News: 360 किलो विस्फोटक बरामद! क्या बाबा बागेश्वर की यात्रा थी निशाने पर?

Faridabad विस्फोटक मामला: महिला डॉक्टर के घर से चौंकाने वाले खुलासे! 350 किलो बारूद, AK-47 बरामद

 

धमाके के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों से लालकिला और आसपास के इलाकों को खाली करा दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि विस्फोट का कारण अभी साफ नहीं है, लेकिन आतंकी साजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि “यह साधारण आग लगने की घटना नहीं लगती। कुछ घंटे पहले ही फरीदाबाद में 360 किलो विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए थे, और अब लालकिला के पास यह धमाका होना बेहद गंभीर संकेत है।”

जांच एजेंसियों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों से करीब 2900 किलो विस्फोटक जब्त किए गए हैं, जिनका संबंध जैश-ए-मोहम्मद और अंसार ग़ज़वत-उल-हिंद जैसे पाकिस्तानी संगठनों से बताया जा रहा है।

घटना के बाद दिल्ली, मुंबई और लखनऊ में कड़ी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मेट्रो स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों और प्रमुख बाजारों में सुरक्षा जांच तेज कर दी गई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

फिलहाल फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है। बम के टुकड़े, कार के मलबे और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को जांच में शामिल किया गया है।

देश की राजधानी में लालकिला जैसी ऐतिहासिक जगह के पास यह विस्फोट, सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चेतावनी है। आने वाले दिनों में जांच से साफ होगा कि यह हादसा था या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *