December से महंगे होंगे मोबाइल रिचार्ज प्लान! Jio, Airtel और Vi यूज़र्स को देना पड़ सकता है 10-12% ज़्यादा पैसा
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली: अगर आप Reliance Jio, Airtel या Vodafone Idea (Vi) के यूज़र हैं, तो तैयार हो जाइए, क्योंकि जल्द ही आपके मोबाइल रिचार्ज प्लान्स महंगे होने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये तीनों बड़ी टेलीकॉम कंपनियां दिसंबर 2025 से अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतें 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना बना रही हैं।

कितनी बढ़ सकती हैं कीमतें?
रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर फिलहाल आपका ₹199 का प्लान है, तो यह ₹219 या ₹222 तक जा सकता है। वहीं, जो यूज़र ₹899 का प्लान इस्तेमाल करते हैं, उन्हें अब इसके लिए ₹999 या ₹1006 तक का भुगतान करना पड़ सकता है।
इसका मतलब है कि अब हर महीने या तिमाही रिचार्ज करने के लिए यूज़र्स को पहले से ज्यादा खर्च करना होगा।
Read more :
Heart Attack के ये शुरुआती लक्षण न करें नजरअंदाज – जानिए कैसे पहचाने शरीर के खतरे के संकेत!
गहरी नींद नहीं आती? ये 10 मिनट का योग रूटीन बदल देगा आपकी रातें!
टिप्स्टर और रिपोर्ट्स का दावा
टेक टिप्स्टर अभिषेक यादव ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि भारत में मोबाइल डेटा प्लान्स की कीमतें दिसंबर में बढ़ सकती हैं। उनके अनुसार, 84 दिनों की वैलिडिटी वाले 2GB डेली डेटा प्लान की कीमत ₹849-₹899 से बढ़कर ₹949-₹999 तक जा सकती है।
सिर्फ यही नहीं, डील ट्रैकर DealBee Deals ने भी दावा किया है कि 1 दिसंबर 2025 से टैरिफ बढ़ोतरी लागू की जा सकती है। हालांकि कंपनियों ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन बाजार में इस खबर ने पहले ही हलचल मचा दी है।
क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?
टेलीकॉम विशेषज्ञों का कहना है कि कंपनियां अपने राजस्व और नेटवर्क सुधार के लिए कीमतें बढ़ाने की सोच रही हैं। डेटा यूज़ बढ़ने और 5G नेटवर्क के विस्तार के चलते इन कंपनियों को भारी निवेश करना पड़ रहा है।
इसलिए, वे अब अपने खर्च को बैलेंस करने के लिए यूज़र्स से थोड़ी ज्यादा फीस वसूलने की तैयारी में हैं।
BSNL यूज़र्स के लिए क्या खबर है?
फिलहाल सरकारी कंपनी BSNL ने अपने टैरिफ बढ़ाने को लेकर कोई संकेत नहीं दिए हैं। यानी अगर Jio, Airtel और Vi अपने दाम बढ़ाते हैं, तो BSNL के यूज़र्स को फिलहाल राहत मिल सकती है।
क्या ये खबर पक्की है?
अभी तक कंपनियों ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो दिसंबर से आपका मोबाइल रिचार्ज पहले से 10-12% महंगा हो सकता है।
यूज़र्स को सलाह दी जाती है कि अगर वे अपने रिचार्ज एडवांस में कराना चाहते हैं, तो नवंबर में ही करवा लें ताकि बढ़े हुए दाम से बचा जा सके।
